अब उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर बढ़ रहा है फानी तूफान

Published On

245 किमी प्रतिघंट की रफ्तार से चल रही हैं हवाएं

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान फानी ने शुक्रवार को ओडिशा में दस्तक दे दी है। पुरी तट से टकराने के (moving-towards-uttar-pradesh-and-bihar) साथ ही ओडिशा में तेज हवाएं और बारिश शुरू हो गई। 245 किमी प्रतिघंट की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। तूफान के चलते कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए और भुवनेश्वर सहित कई स्थानों पर बनी झोपड़ियां पूरी तरह तबाह हो गई हैं। फानी की वजह से रेल, हवाई यात्रा और सड़क यात्रा पुरी तरह से प्रभावित है। अप्रैल के महीने में भारत के पड़ोसी समुद्री क्षेत्र में इस तरह का तूफान 34 साल बाद आया है। फिलहाल राज्य में राहत और बचाव की टीमें कार्य में जुट गई हैं। तूफान से निपटने के लिए प्रशासन ने पहले ही कई तैयारियां कर ली थी। वहीं तेज हवाओं के चलते पेड़ गिरने से गौरखपुर में एक सिपाही की मौत हो गई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts