मुर्मू ने की भाजपा नेता, परिवार की हत्या की निंदा

Published On
श्रीनगर l जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने बांदीपोरा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या की गुरुवार को कड़ी निंदा की। भाजपा नेता शेख वसीम बारी, उनके पिता बशीर अहमद और भाई उमर बशीर की आतंकवादियों ने बुधवार रात बेहद करीब से गोली मार कर हत्या कर दी। उस समय वे तीनों अपनी दुकान में बैठे थे। तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मुर्मू ने आज सुबह एक शोक संदेश में कहा कि निर्दोष लोगों की बर्बर हत्या मानवता के खिलाफ है और इस कायरतापूर्ण कृत्य के अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts