नड्डा ने नई टीम की घोषणा की, 12 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री बनाए

Published On

(President Jagat Prakash Nadda)

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को अपनी पार्टी की नयी टीम की घोषणा की जिसमें 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय महामंत्री, एक राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), तीन राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री, 13 राष्ट्रीय मंत्री और एक कोषाध्यक्ष होंगे। नड्डा ने इसके अलावा मोर्चा संगठनों के प्रमुखों की नियुक्ति के साथ ही 23 लोगों को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।

सर्वश्री विधायक रमन सिंह, श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया, सांसद राधा मोहन सिंह, वैजयंत जय पांडा, रघुबर दास, मुकुल रॉय, सांसद रेखा वर्मा, अन्नपूर्णा देवी, भारती बेन शियाल, डी के अरुणा, एम चौबा ए ओ और अब्दुल्ला कुट्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। सांसद भूपेन्द्र यादव, अरुण सिंह, दुष्यंत कुमार गौतम, दिलीप सैकिया, कैलाश विजयवर्गीय, श्रीमती डी पुरुन्देश्वरी, विधायक सी टी रवि और तरुण चुग को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। बी एल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) तथा वी सतीश, सौदान सिंह और शिव प्रकाश राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री होंगे।

पार्टी ने राष्ट्रीय मंत्री पद पर सर्वश्री विनोद तावड़े, विनोद सोनकर, विशेश्वर टूडू, सत्या कुमार, सुनील देवधर, अरविंद मेनन, हरीश द्विवेदी, श्रीमती पंकजा मुंडे, ओम प्रकाश धुर्वे ,अनुपम हाजरा, डॉ नरेन्द्र सिंह, श्रीमती विजया राहटकर और श्रीमती अल्का गुर्जर को नियुक्त किया है। राजेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts