नरेन्द्र मोदी-‘इंडियाज डिवाइडर चीफ’

Published On

टाइम मैगजीन की कवर स्टोरी में पीएम मोदी को बताया देश बांटने वाला

नई दिल्ली (एजेंसी)। टाइम मैगजीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने कवर पेज पर जगह देते हुए एक विवादित शीर्षक दिया है। ‘इंडियाज डिवाइडर चीफ नाम के शीर्षक और पीएम मोदी के फोटो के साथ छपे इस लेख में मैगजीन ने उन्हें देश को बांटने वाला बताया है। इस लेख को पत्रकार आतिश तासीर ने लिखा है। तुर्की, ब्राजील, ब्रिटेन और अमेरिका से भारत की तुलना करते हुए भारतीय लोकतंत्र पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा, ”दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत क्या पांच साल और मोदी सरकार को सह सकता है?। लोकलुभान वादों की राजनीति में फंसने वाला भारत दुनिया का सबसे पहला लोकतंत्र है। इस शीर्षक के साथ मैगजीन ने अपने

आर्टिकल की शुरूआत की है।

आर्टिकल में इस बात का भी जिक्र किया गया है, ”मोदी की सरकार में हर तबका अल्पसंख्यक, उदारवादी और निचली जातियों से लेकर मुस्लिम और ईसाई पर भी हमले हुए। मैगजीन के मुताबिक, ”मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान कोई भी आर्थिक नीतियां सफल नहीं नहीं हो पायीं। मैगजीन ने लिखा है, ”मोदी सरकार अपने कार्यकाल में सिर्फ जहरीले धार्मिक राष्ट्रवाद का माहौल बनाया। लेख में यह भी लिखा गया है कि पीएम मोदी भाग्यशाली हैं कि कांग्रेस समेत तमाम विपक्ष उन्हें हराने में सफल नहीं हो पाएंगे क्योंकि उनक गठबंधन मजबूत नहीं है। गठबंधन दलों के पास कोई एजेंडा भी नहीं है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts