मोदी: कोरोना के खिलाफ लंबी है लड़ाई, लड़ाई के बाद जीतकर निकलना है

Published On

कोरोना से न हारना और न ही थकना है | Narendra Modi

नई दिल्ली। भाजपा का आज 40वां स्थापना दिवस है। Narendra Modi ने भाजपा के 40वें स्थापना दिवस के मौके पर वीडियो के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस से जंग में न हारना है और न ही थकना है। इस लंबी लड़ाई में जीतकर ही निकलना है। ये भी कहा कि कार्यकर्ता इस मुश्किल वक्त में जरूरतमंदों की मदद करें और इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

कार्यकर्ताओं से किए ये पांच आग्रह

  • दुनिया के सामने भारत ने प्रस्तुत किया उदाहरण
  • भारत ने एक के बाद एक निर्णय किए
  • हर स्तर पर एक के बाद एक प्रोएक्टिव होकर भारत ने कई फैसले लिए

मोदी के संदेश की 3 मुख्य बातें

1 भारत के प्रयासों की सराहना हुई

2 मेरे साथ पूरा देश है

3. पांच आग्रह किए

  • गरीबों को राशन पहुंचाएं
  • मास्क पहनकर बाहर निकलें
  • जरूरी सेवाओं में लगे लोगों का आभार जताएं
  • आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप डाउनलोड करें
  • प्रधानमंत्री राहत कोष में मदद दें

कोरोना के खिलाफ लंबी है लड़ाई

  • प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई लंबी है।
  • हमें न थकना है और न हारना है। लंबी लड़ाई के बाद भी जीतना है।
  • विजयी होकर निकलना है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts