कुख्यात अपराधी 6 माह के लिए जिला बदर

Published On

बुलन्दशहर, (कपिल देव) थाना बीबी नगर क्षेत्रान्तर्गत जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र पवन सिंह निवासी मौ0 जाटवान टंकी के पास कस्बा व थाना बीबीनगर जनपद बुलंदशहर जिसके लगातार अपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के कारण क्षेत्र में गुंडागर्दी के बल पर अपराधिक एवं समाज विरोधी क्रियाकलापों में लिप्त होने के संबंध में थाना बीबीनगर पर गंभीर प्रकृति के विभिन्न अपराध पंजीकृत हुए है। Bulandshahr News

विपक्षी के अपराधिक कृत्यो से जनता में भय आतंक व्याप्त है जिसके कारण क्षेत्र की जनता स्वयं को असुरक्षित महसूस करती है तथा क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति इनके विरुद्ध गवाही देने और रिपोर्ट लिखाने की हिम्मत नहीं करता। उपरोक्त समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के पर्याप्त सबूतों के आधार पर जिलाधिकारी बुलंदशहर द्वारा जितेन्द्र उर्फ जीतू उपरोक्त को 6 माह के लिए जनपद की सीमा से निष्कासित किया गया है।

सीमा में प्रवेश करने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी | Bulandshahr News

जिलाधिकारी बुलंदशहर के आदेश के क्रम में बुधवार को जिला बदर अपराधी जितेन्द्र उर्फ जीतू उपरोक्त को नियमानुसार गांव में आदेश की प्रति मकान पर चस्पा कर मुनादी करा कर जिले की सीमा से निष्कासित किया गया तथा अभियुक्त निर्धारित अवधि के अंदर अगर जिले की सीमा में प्रवेश करता हैं तो इसके विरूद्ध नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जाएगी। Bulandshahr News

यह भी पढ़ें:– Rajasthan Election 2023: आज शाम 6 बजे थमेगा प्रचार-प्रसार, ये हिदायतें हुई जारी!

About The Author

Related Posts