देवेंद्र के हत्यारों पर लगेगी रासुका, महापंचायत टली

Published On

एक दिन पूर्व यशवीर महाराज ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियों वायरल करके गांव मामौर में धरना-प्रदर्शन व महापंचायत करने की दी थी चेतावनी | Kairana

  • वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आया शामली पुलिस-प्रशासन, हत्यारोपियों पर रासुका व गैंगस्टर के तहत कार्यवाही किये जाने की कही बात

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: हरियाणा के किसान देवेंद्र के हत्यारों पर पुलिस प्रशासन राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) व गैंगस्टर के तहत कार्यवाही करने जा रहा है। एक दिन पूर्व बघरा के यशवीर महाराज ने वीडियो वायरल करके हत्यारोपियों पर रासुका लगाने की मांग की थी। साथ ही, मांग पूरी न होने पर गांव मामौर में हिंदुओं के साथ में धरना-प्रदर्शन व महापंचायत करने की चेतावनी दी थी। Kairana

विगत 16 जून को हरियाणा के जनपद पानीपत के सनौली खुर्द थानाक्षेत्र के गांव कुराड़ निवासी किसान देवेंद्र की चाकुओं से गोदने के बाद गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र रोहित ने गांव मामौर निवासी नदीम, शोबान व फरमान निवासीगण ग्राम मामौर के खिलाफ स्थानीय कोतवाली पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए हत्यारोपी फरमान व नदीम को घटना वाले दिन शाम को ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी नदीम को मुठभेड के दौरान पुलिस की गोली लगी थी। जबकि तीसरा आरोपी शोबान पुलिस अभिरक्षा में मेरठ के एक अस्पताल में उपचाराधीन है। Kairana

विगत गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट हुआ था, जिसमें मृतक देवेंद्र के भाई ने कानून-व्यवस्था पर गम्भीर सवाल उठाए थे। इस वीडियों के वायरल होने के बाद से मामला ने तूल पकड़ लिया था। इसके बाद, शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर एक और वीडियों वायरल हुआ, जिसमें मुजफ्फरनगर के बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज ने मामौर के जंगल में हुई हरियाणा के किसान देवेन्द्र की हत्या का जिक्र किया था। उन्होंने हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून(रासुका) के तहत कारवाई किये जाने की मांग की थी।

साथ ही, एक सप्ताह के भीतर हत्यारोपियों पर रासुका न लगाए जाने पर हिंदू समाज के लोगों के साथ में आगामी 27 जून को गांव मामौर में महापंचायत करने का ऐलान किया था। यशवीर महाराज का वीडियो वायरल होते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। शनिवार को पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी करके हत्यारोपियों के खिलाफ रासुका व गैंगस्टर के तहत कार्यवाही किये जाने की बात कही है। वहीं, यशवीर महाराज ने शामली पुलिस-प्रशासन के आश्वासन के बाद वीडियो जारी करके मामौर गांव में धरना-प्रदर्शन व महापंचायत टालने की घोषणा की है। Kairana

यह भी पढ़ें:– Haryana Roadways News: हरियाणा रोडवेज की बस ने व्यक्ति को कुचला, मौके पर ही मौत

About The Author

Related Posts