जैनसमाज ने निकाला मशाल जुलूस, सम्मेद शिखर को पर्यटनस्थल बनाने का विरोध

Published On

फीरोजाबाद। (सच कहूँ न्यूज) शिकोहाबाद में सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल बनाए जाने का विरोध थमने का नाम नही ले रहा है। जैन समाज लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है। मंगलवार देर शाम बडा बाजार से सैकडो महिलाएं व पुरूषो ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मशाल जूलूश निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। श्री सकल दिगम्बर जैन समाज ने बडे जैन मंदिर बडा बाजार से सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल बनाए जाने का विरोध करते सैकडो जैन समाज की महिलाएं व पुरूषो ने मशाल जुलूश निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मशाल जुलूस रैली में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए और हाथों में मशाल लेकर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। बडा बाजार, रूकनपुर, कटरा बाजार, पक्का तालाब होते हुए तहसील तिराहा, नारयण होटल, स्टेट बैंक, बड़ा जैन पंचायती मंदिर पर जाकर समापन किया।

ये लोग चल रहे थे मशाल जुलूस में

इस दौरान अनिल जैन, नवीनचंद्र जैन, शैलेन्द्र जेन, ज्ञानेंद्र जैन, दिलीप जैन, राजेश जैन, प्रिंस जैन, पिंकी जैन, अरविंद जैन, प्रवीण जैन, अरुण जैन, सुनील जैन, सुदीप जैन, विनोद जैन, ज्ञानचंद्र, हर्ष जैन, रॉकी जैन आदि चल रहे थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts