हथियार तस्कर की तलाश में पानीपत सीआईए की दबिश

Published On

कैराना। हथियार तस्करी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी की तलाश में हरियाणा सीआईए की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ में गांव तीतरवाड़ा में दबिश दी। आरोपी के हत्थे न चढ़ने पर टीम बैरंग लौट गई। बुधवार को हरियाणा के पानीपत से सीआईए-1 की टीम उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में कैराना कोतवाली में पहुंची। जहां पर आमद दर्ज कराने के पश्चात टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ में हथियार तस्करी के मामले में वांछित चल रहे क्षेत्र के गांव तीतरवाडा निवासी मुनव्वर की तलाश में उसके घर पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि आरोपी टीम के हाथ नही लगा। इसके बाद टीम खाली हाथ वापिस लौट गई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts