प्रधानमंत्री के सलाहकार अमरजीत सिन्हा ने दिया इस्तीफा

Published On

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी के सलाहकार अमरजीत सिन्हा ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। हालांकि, इसकी लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया हैै। सिन्हा ने इस्तीफे को लेकर मीडिया के सवालों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। सिन्हा 1983 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। पिछले साल फरवरी में उन्हें प्रधानमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया था। इस्तीफे के पीछे की वजह अभी साफ नहीं है। इस साल पीएमओ से यह दूसरा अहम इस्तीफा है। इसी साल मार्च में प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव पीके सिन्हा ने पद त्याग दिया था।

सिन्हा का छात्र जीवन शानदार रहा

दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफेंस कॉलेज में टॉपर रह चुके और आॅक्सफोर्ड कैंब्रिज सोसायटी स्कॉलरशिप पाने वाले सिन्हा का छात्र जीवन शानदार रहा है। उन्होंने सैकड़ों आलेख और कई किताबें लिखी हैं। एजुकेशन और पब्लिक हेल्थ विषय पर उनकी खास पकड़ है। बिहार और झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में काम करने का भी उनका अनुभव है। वे लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी आॅफ एडमिनिस्ट्रेशन में भविष्य के अधिकारियों के लिए ट्रेनर का पद भी संभाल चुके हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts