युवती के अपहरण के षड्यंत्र में शामिल आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने युवती के अपहरण के षड्यंत्र में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद हुई है। विगत 25 जून को क्षेत्र निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली कैराना पर पुत्री के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। रविवार को महिला अपराधों में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने युवती के अपहरण के षड्यंत्र में शामिल रोहित निवासी ग्राम पंजीठ को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। Kairana News

युवती ने बरामदगी के पश्चात अपने बयानों में आरोपी युवक को उसके अपहरण के षड्यंत्र में शामिल होने की बात कही थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। विदित रहे कि कोतवाली पुलिस उक्त मामले में युवती के अपहरण के मुख्य आरोपी बॉबी व षड्यंत्र में शामिल उसकी माँ को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।

यह भी पढ़ें:– जींद-पानीपत रोड पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

About The Author

Related Posts