ब्लैक मेल करने में असफल रहे पूर्व प्रेमी ने विवाहिता के अश्लील फोटो किए वायरल

Published On

विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने किया मामला दर्ज | Bulandshahr News

  • नामजद आरोपी युवक फरार होने में कामयाब | Bulandshahr News

बुलन्दशहर/औरंगाबाद (सच कहूँ न्यूज)। थाना क्षेत्र अंतर्गत पवसरा रोड़ स्थित एक गांव में एक युवक ने शादी करने का झांसा देकर एक युवती का यौन शौषण (Sexual Abuse) किया। गर्भवती होने पर शादी से इंकार कर दिया। घर वालों ने युवती की शादी दूसरी जगह कर दी तो प्रेमी युवक ने युवती को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैक मेल करने का असफल प्रयास किया। जिसपर खिन्न होकर प्रेमी ने विवाहिता के अश्लील फोटो वायरल करने के साथ साथ उसके पति को भी भेज दिये। विवाहिता ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपी को नामजद करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। Bulandshahr News

मिली जानकारी के अनुसार युवती के पडौस में एक युवक का अपनी मौसी के घर आना जाना था। इसी दौरान युवक ने शादी करने का झांसा देकर युवती से एक होटल में जबरन ले जाकर यौन संबंध स्थापित कर लिये। युवती के गर्भवती होने पर युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह कर दी। आरोप है कि युवक ने युवती को ब्लैक मेल करने का प्रयास किया और मांगी रकम ना देने पर उसके अश्लील फोटो विडियो आदि वायरल कर दिये तथा उसके पति को भी भेज दिये। Bulandshahr News

युवती की तहरीर पर पुलिस ने धर्मेन्द्र निवासी ग्राम लुधपुरा थाना बी बी नगर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया। एस एस आई मनेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। जांच पड़ताल जारी है।

यह भी पढ़ें:– नए सत्र से स्टूडेंट को जारी होगा यूनिक नम्बर

About The Author

Related Posts