इन वजह से हुई थी सतेन्द्र की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

Published On

फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: रविवार को थाना रागमढ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हिम्मतपुर में एक अज्ञात शव पड़ा हुआ  मिला था। बाद में शव की शिनाख्त परिजनों द्वारा सतेन्द्र उर्फ रानू 30 साल पुत्र स्व0 दलवीर सिंह निवासी गली न0 02 ओझानगर थाना उत्तर, फिरोजाबाद के रूप में की गयी। तहरीर के आधार पर थाना रामगढ पर लोकेश पुत्र रामशंकर निवासी ओझानगर फिरोजाबाद के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था। नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया। Firozabad News

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चनौरा गाँव से रैपुरा की तरफ जाने वाले रास्ते पर नगर निगम के खत्ता के पास से नामजद अभियुक्त लोकेश कहीं भागने की फिराक में खड़ा हुआ है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त लोकेश राजोरिया द्वारा पूछताछ पर बताया कि उसने 30 अक्टूबर को सतेन्द्र उर्फ रानू को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। मैं सतेन्द्र को शराब पिलाने के बहाने से रैपुरा से हिम्मतपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर ले गया था, जिसके बाद मैनें योजनाबद्ध तरीके से रानू की अपने पिता की लाइसेन्सी रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी थी। Firozabad News

यह भी पढ़ें:– खेर के हरे भरे पेड़ों पर चला वन माफिया का कुल्हाड़ा, कुंभकर्णी नींद सो रहा वन विभाग

About The Author