Pre-DELED Exam 2025: प्री-डीएलएड परीक्षा 2025 संपन्न

Published On

Rajasthan Pre-DELED Exam 2025: धौलपुर (राजस्थान)। राजस्थान राज्य में प्री-डीएलएड परीक्षा 2025 का आयोजन रविवार को दो पालियों में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा में 6,552 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। यह परीक्षा वर्धमान महावीर मुक्त विश्वविद्यालय, कोटा के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश देने से पूर्व तीन चरणों में कड़ी सुरक्षा जांच की गई। Pre-DELED Exam 2025

परीक्षा के सुचारु संचालन हेतु जिला प्रशासन और महाविद्यालय प्रशासन पूर्ण रूप से सतर्क रहा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर विश्वविद्यालय द्वारा एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है, वहीं निजी संस्थानों में बने केंद्रों पर एक अतिरिक्त राजकीय अधिकारी को केंद्राधीक्षक के रूप में तैनात किया गया है। पारदर्शिता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति भी सुनिश्चित की जा रही है।

जौनपुर/मऊ (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश में रविवार को संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 (B.Ed Entrance Exam 2025) का आयोजन सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो पालियों में संपन्न हुआ। जौनपुर जिले में प्रवेश प्रक्रिया प्रातः 8 बजे से आरंभ हुई। परीक्षा की पहली पाली सुबह 9 से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई थी। सभी केंद्रों पर एडमिट कार्ड स्कैनिंग और बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया गया।

परीक्षा डीसीएसके पीजी कॉलेज सहित कुल 12 परीक्षा केंद्रों पर कराई जा रही है

वहीं मऊ जनपद में यह परीक्षा डीसीएसके पीजी कॉलेज सहित कुल 12 परीक्षा केंद्रों पर कराई जा रही है, जिसमें 6,020 परीक्षार्थियों के सम्मिलित होने की संभावना है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्थैतिक दंडाधिकारी की तैनाती की गई है। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी गई और प्रवेश द्वार पर ही परीक्षार्थियों की विधिवत शारीरिक जांच की गई।

डीसीएसके पीजी कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. एस.पी. सिंह दीक्षित ने बताया: “इस प्रवेश परीक्षा की सफलता के लिए प्रशासन और महाविद्यालय दोनों निरंतर समन्वय में कार्य कर रहे हैं। परीक्षार्थियों को उनके रोल नंबर के अनुसार निर्धारित सीटों पर ही बैठने की अनुमति दी जा रही है। सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए केंद्रों पर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।” यह परीक्षा दोनों राज्यों में शांति और अनुशासन के वातावरण में संपन्न हुई। प्रशासन और विश्वविद्यालय की सतर्कता के चलते किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। Pre-DELED Exam 2025

Earthquake Meerut: भूकंप के झटकों से थरथरा उठी मेरठ की धरती, सहमें लोग

About The Author

Related Posts