प्रधानमंत्री ने नवरात्रि को मानवता उपासकों को समर्पित की

Published On

‘सभी देशवासियों को नववर्ष विक्रम संवत 2077 की हार्दिक शुभकामनाएं

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए इस वर्ष की अपनी साधना को मानवता की उपासना करने वाले तथा कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने में लगे सभी नर्स, डॉक्टर, मेडिकल स्टॉफ, पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी के उत्तम स्वास्थ्य के लिए समर्पित की। मोदी ने ट्वीट कर कहा,‘सभी देशवासियों को नववर्ष विक्रम संवत 2077 की हार्दिक शुभकामनाएं। यह नववर्ष आप सबके जीवन में समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट कर कहा, ‘आज से नवरात्रि शुरू हो रही है। वर्षों से मैं मां की आराधना करता आ रहा हूं। इस बार की साधना मैं मानवता की उपासना करने वाले सभी नर्स, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी, जो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटे हैं, के उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सिद्धि को समर्पित करता हूं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts