पूर्व प्रधानाध्यापक पूरण चंद बैरागी का आकस्मिक निधन, शोक

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: करीब साढ़े चार दशकों तक शिक्षण कार्य से जुड़े रहे मास्टर पूरण चंद बैरागी का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से गांव व क्षेत्र में शोक व्याप्त है। मंगलवार को ब्लॉक क्षेत्र के गांव कण्डेला निवासी मास्टर पूरण चंद बैरागी का बीमारी के चलते निधन हो गया। वह करीब चार-पांच माह से अस्वस्थ चल रहे थे। दोपहर करीब एक बजे नम आंखों के बीच उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया गया। मास्टर पूरण चंद के मंझले पुत्र मनोज बैरागी ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। Kairana News

मास्टर पूरण चंद वर्ष 1960 से 2003 तक शिक्षण कार्यों से जुड़े रहे। वह क्षेत्र में संचालित प्रदेश सरकार के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में करीब 27 वर्षों तक प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात रहे है। वह पोते-नातियों से भरा-पूरा परिवार छोड़कर दुनिया से रुखसत हुए है। उनके छह पुत्र-पुत्रियां है, जिनमें पुत्र विनोद, मनोज व कमल तथा पुत्रियां मधु, प्रमोदी व सविता शामिल है। मास्टर पूरण चंद बैरागी का नाम गांव व क्षेत्र के बौद्धिक व्यक्तियों की फेहरिस्त में शुमार था। गांव व अन्य जगहों से सैंकड़ों लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। Kairana News

यह भी पढ़ें:– पंजाब में शुरू हुई देश की पहली ‘ईजी रजिस्ट्री’ प्रणाली

About The Author

Related Posts