राष्ट्रपति भवन ने अपने कर्मचारी के कोरोना संक्रमित होने की खबरों का किया खंडन

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रपति भवन ने अपने किसी कर्मचारी के कोरोना वायरस ‘कोविड 19; से संक्रमित होने की मीडिया रिपोर्टों का मंगलवार को खंडन किया। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि उसका कोई कर्मचारी वायरस से संक्रमित नहीं हुआ है। (President’s House Case) विज्ञप्ति में कहा गया है कि मध्य दिल्ली के जिस व्यक्ति का गत 13 अप्रैल को बी एल कपूर अस्पताल में निधन हो गया था, वह राष्ट्रपति सचिवालय का न तो कोई कर्मचारी था और न ही प्रेसिडेंट एस्टेट का निवासी। हालांकि बाद में छानबीन करने पर पता चला था कि राष्ट्रपति सचिवालय के एक कर्मचारी के परिवार का एक सदस्य उस मृतक के सम्पर्क में आया था।

क्या है मामला

इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने राष्ट्रपति भवन परिसर में एक कोरोना संक्रमित के पाये जाने की पुष्टि की थी, जबकि सूत्रों ने कहा था कि मामला सामने आने पर राष्ट्रपति भवन परिसर में रहने वाले 125 परिवारों को ऐहतियात के तौर पर स्वयं आइसोलेशन में जाने को कहा गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts