Honesty: सेवादार ने गुम हुआ मोबाइल उसके मालिक को सौंपा

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Honesty: बरनावा आश्रम में खेती-बाड़ी के कर्मठ सेवादार संजय इन्सां ने हरियाणा निवासी व्यक्ति का गुम हुआ मोबाइल उसे सौंपकर ईमानदारी की अनूठी मिसाल कायम की है। सौंपे गए मोबाइल की कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है। जनपद अमरोहा के ब्लॉक ढ़बारसी निवासी संजय इन्सां विगत रविवार को बरनावा आश्रम में आयोजित भंडारे की नामचर्चा में पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें आश्रम के पंडाल में एप्पल कंपनी का एक मोबाइल फोन पड़ा हुआ मिला, जिस पर उन्होंने मोबाइल के वास्तविक स्वामी की तलाश शुरू कर दी। Kairana News

भंडारे की नामचर्चा के उपरांत उन्होंने मोबाइल को हरियाणा निवासी उसके वास्तविक स्वामी को सौंपकर ईमानदारी का परिचय दिया। गुम हुआ मोबाइल पाकर उक्त व्यक्ति का चेहरा खुशी से खिल उठा। उसने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां एवं सेवादार संजय इन्सां का हार्दिक आभार व्यक्त किया। वहीं, सेवादार संजय इन्सां ने अपनी ईमानदारी का श्रेय पूज्य गुरुजी की पावन प्रेरणा को दिया। विदित रहे कि संजय इन्सां आश्रम के खेती-बाड़ी के कर्मठ सेवादारों की फेहरिस्त में शुमार है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Traffic Rules: सावधान! पानीपत में इन वाहनों की एंट्री हुई बैन!

About The Author

Related Posts