पंच तत्वों में विलीन हुई संयोगिता देवी इन्सां

Published On

मानवता की सेवा में अग्रणीय शाह सतनाम जी ग्रीन ‘एस’ वेलफेयर संगठन की निष्ठावान एवं समर्पित सेवादार थी संयोगिता, साध-संगत व परिजनों में शोक व्याप्त

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: डेरा सच्चा सौदा की प्रखर एवं समर्पित सेवादार संयोगिता देवी इन्सां का विगत सोमवार को बीमारी के चलते निधन हो गया। वह 54 वर्ष की थी। मंगलवार प्रातः करीब नौ बजे गमगीन माहौल के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। संयोगिता देवी शाह सतनाम जी ग्रीन ‘एस’ वेलफेयर संगठन की लगनशील, मेहनती, कर्मठ एवं समर्पित सेवादारों में से एक थी। वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थी।

मंगलवार को हालत बिगड़ने पर परिजनों के द्वारा उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई ले जाया गया था। जहां पर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उन्होंने अंतिम स्वास ली। उनके निधन की सूचना पर साध-संगत व परिवारजनों में शोक व्याप्त हो गया। संयोगिता देवी इन्सां ब्लॉक कैराना के प्रेमी सेवक रहे देवीसिंह इन्सां की ज्येष्ठ पुत्रवधु थी। वह ब्लॉक कैराना के वर्तमान प्रेमी सेवक प्रताप इन्सां की भाभी थी।

निःसंतान होने के चलते प्रताप इन्सां के पुत्र क्रिश चौहान व कुणाल चौहान ने उनके पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। संयोगिता देवी के पति नफे सिंह का विगत 06 अप्रैल 2022 को मस्तिष्क रक्तस्राव के कारण निधन हो गया था। इससे पूर्व, विगत 24 सितंबर 2024 को देवीसिंह इन्सां अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण करके सचखंड जा विराजे थे। देवीसिंह इन्सां का पूरा परिवार डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा है और मानवता भलाई कार्यों में सदैव अग्रणीय रहता है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– पंजाब बॉर्डर पर पिस्टल और हेरोइन का बड़ा जखीरा बरामद, ड्रोन और हेक्साकॉप्टर जब्त

About The Author

Related Posts