आयरन लेडी के रूप में उभरीं सरिता आर्य

Published On

Bulandshahr/स्याना। नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद स्याना के वार्ड नंबर 13 से रिकॉर्ड मतों से जीतने वाली श्रीमती सरिता आर्य अपनी स्वीकार्यता के बूते लोहे महिला के रूप में स्थापित हुई हैं। मीडिया वार्ता के दौरान श्रीमती सरिता आर्य ने कहा कि जनता ने जो विश्वास मत उन्हें दिया है, उस विश्वास को कायम रखते हुए उम्मीदों पर खरा उतरकर कार्य किया जाएगा। नगरपालिका परिषद स्याना की सभासद सरिता आर्य के वार्ड नम्बर 13 से संबंधित कुल मत 1252 पड़े, जबकि 58 वोट कैंसिल हो गई।

उन्हें कुल 918 मत मिले, जबकि सरिता आर्य के प्रतिद्वंदी प्रत्याशी कपिल सिंघल को 276 मत मिले। श्रीमती सरिता आर्य ने रिकॉर्ड मत 642 वोटों से जीत हासिल की। उनकी उल्लेखनीय विजय की चर्चा नगर में स्थान स्थान पर हो रही है। इससे पूर्व भी सरिता आर्य ने दिग्गजों को चुनौती दी थी। मतदाताओं का कहना है कि सरिता आर्य लगातार जनता के बीच रहकर कार्य करती हैं, जिसके चलते जनता उनका खुलकर समर्थन करते हुए उनके चुनाव को अपना चुनाव समझकर लड़ती है तथा उल्लेखनीय विजय हासिल होती है।

About The Author

Related Posts