सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार कर पर्यावरण को बचाएं: विक्रमादित्य सिंह मलिक 

Published On

शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाना निगम की बनी प्राथमिकता, कवि नगर जोन अंतर्गत चला अभियान, वसूला 96500 का जुर्माना | Ghaziabad News

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: हॉट सिटी में शुमार शहर गाजियाबाद के   नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर रोस्टर के अनुसार नियम के सभी जोन में लगातार प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया रहा है। इसी क्रम में कविनगर जोन अंतर्गत  नगर निगम स्वास्थ्य विभाग प्रवर्तन दल  और  कवि नगर जोन की टीम ने  संयुक्त रूप से अभियान चलाया। और  पॉलिथीन का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया गया। और प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग  पाए जाने पर जुर्माना  भी वसूला गया। Ghaziabad News

प्रतिबंधित  पॉलीथिन का उपयोग करने वालों पर लगाया जुर्माना

निगम प्रवर्तन दल की टीम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग किया जा रहा था उन पर जुर्माना भी लगाया गया। शास्त्री नगर, रजापुर गोविंदपुरम व कवि नगर के अनेकों क्षेत्र में अभियान चलाया गया दुकानदारों से पॉलीथिन जप्त की गई लगभग 20 किलो पॉलिथीन जप्त हुई, प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए अपील भी की गई l

क्या बोले जोनल प्रभारी | Ghaziabad News

जोनल प्रभारी राजेश गुप्ता  ने  बताया गया नगर आयुक्त   के निर्देश पर  रोस्टर के अनुसार  अलग-अलग क्षेत्र में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जाता है अभियान के दौरान कई स्थानों पर भट्टी चलती हुई मिली उनको भी बंद कराया इसके अलावा जुर्माना भी वसूल करने की कार्यवाही की गई 96500 का जुर्माना वसूला गया शहर वासियों को कपड़े का थैला उपयोग करने के लिए अपील की गई।

शहरवासियों से पर्यावरण को बचाने के लिए निगम की अपील

नगर आयुक्त के जरिए लगातार शहरवासियों से पर्यावरण को बचाने के लिए पॉलिथीन का उपयोग न करने की लगातार अपील की जा रही है पॉलिथीन के बदले कपड़े का थैला इस्तेमाल में लाने के लिए भी अपील की जा रही है। और शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जन-जन को लगातार जागरूक किया जा रहा  है। Ghaziabad News

यह भी पढ़ें:– सरकार औद्योगिक विकास में तेजी लाने को लीज होल्ड भूमि को फ्री होल्ड करे: संजय अग्रवाल

About The Author

Related Posts