यमुना पर पहुंचे एसडीएम व सीओ, परखी व्यवस्था

Published On

कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के चलते शुक्रवार को यमुना पर रहेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

  • प्रशासन ने स्नान सम्बन्धी तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त होने के किये दावे

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के मद्देनजर एसडीएम व सीओ ने यमुना पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आज शुक्रवार को यमुना पर होने वाले स्नान को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों को तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए है। गुरुवार को एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव व सीओ श्यामसिंह यमुना पुल पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा के मद्देनजर शुक्रवार को यमुना पर होने वाले विशेष स्नान हेतु की गई व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। Kairana News

दोनों अफसरों ने यमुना घाट पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम व प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही, अधीनस्थ अधिकारियों को यमुना स्नान के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। वहीं, एसडीएम ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के मद्देनजर यमुना पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है। यमुना पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था व बैरिकेडिंग आदि व्यवस्थाओं को गहनता से परखा गया है। किसी भी विषम परिस्थिति के लिए यमुना पर दर्जनभर से अधिक गोताखोर व मोटरबोट आदि की व्यवस्था की गई है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब में नशे के खिलाफ जंग, 153 बड़े तस्करों सहित 10000 नशा तस्कर गिरफ्तार

About The Author

Related Posts