अवैध कब्जे की शिकायत पर परवाना में हुई पैमाईश

Published On

एस डी एम स्याना ने दिये थे निर्देश

बुलन्दशहर/औरंगाबाद (सच कहूँ न्यूज) तहसील स्याना अंतर्गत ग्राम परवाना महमूदपुर में कुछ दिन पूर्व दबंगों ने दबंगाई दिखाते हुए ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास किया था। (Bulandshahr News) ग्राम प्रधान श्यौराज सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस और राजस्व विभाग से की थी। एस डी एम स्याना मधुमिता सिंह ने शनिवार को भूमि की पैमाईश कराने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें:– कैराना व कांधला में 370 दावेदारों ने ठोकी चुनावी ताल

सोमवार को लेखपाल विपिन कुमार यादव के साथ कुछ अन्य लेखपालों ने मौके पर पहुंचकर गाटा संख्या 80 व 83की पैमाईश कर ग्राम समाज की भूमि को चिन्हित करने का काम किया। (Bulandshahr News)

लेखपाल ने फोन रिसीव नहीं किया

तहसीलदार स्याना ने बताया कि भूमि की पैमाईश एस डी एम स्याना के आदेश पर कराई गई है लेखपालों ने अभी रिपोर्ट नहीं दी है। अवैध कब्जा किसी को भी नहीं करने दिया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts