हरियाणा में छाया धूल का गुबार, लोग परेशान

Published On

मानसून : अगले दो-तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना: मौसम विभाग

  •  बारिश न होने से बढ़ी किसानों की परेशानी

  • लोगों को सांस लेने में हो रही है दिक्कत

सरसा (सच कहूँ डेस्क)।  हरियाणा के सरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद जिले में बारिश को तरस रहे लोगों को आसमान में पिछले चार दिनों से धूल के गुबार का सामना करना पड़ रहा है जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी महसूस हो रही है। गर्मी तथा उमस से परेशान लोग आसमान की ओर टकटकी लगाकर बारिश की एक बूंद गिरने का इंतजार कर रहे हैं । धान रोपायी के सीजन में बारिश की किल्लत किसानों की परेशानी बढ़ा रही है। आसमान में काले बादलों की जगह रेत की मोटी परत छाई हुई है। पिछले चार दिनों से बने हालतों के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। आकाश में धूल जमा होने तथा धूलभरी हवा चलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। शुक्रवार को सरसा, हिसार, जींद का अधिकतम तापमान 40 डिग्री, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 42 प्रतिशत व हवा की गति 18 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।

  • बारिश ने होने से बढ़ी किसानो की परेशानी, बेसब्री से बारिश का इंतजार

मानसून सीजन में बारिश न होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। आकाश में छाए बादलों के चलते किसान धड़ाधड़ धान की रोपाई कर रहे हैं। बारिश न होने के कारण धान रोपाई के लिए किसान टयूबवैलों का सहारा ले रहे हैं। अब तक जिले में लगभग 40 हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई हो चुकी है। किसान बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बादल हर रोज आकाश में छा रहे हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts