परिवारवादियों का बस चलता तो यूपी के हर मोहल्ले में ‘माफियागंज’ बना देते : मोदी

Published On

अकबरपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर घोर परिवारवादी होने और माफियाराज को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि परिवारवादियों का अगर बस चलता तो पूरे प्रदेश के हर शहर में एक ‘माफियागंज’ बना देते। मोदी ने सोमवार को विधानसभा चुनाव के दौरान कानपुर देहात के अकबरपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशियों के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सपा का नाम लिये बिना जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, “इन लोगों का बस चलता तो कानपुर और कानपुर की तरह ही यूपी के हर शहर में एक मोहल्ला, ‘माफियागंज’ के नाम से बसा देते।” उन्होंने कहा कि “पहले की सरकारों ने यूपी के सामर्थ्य के साथ इंसाफ नहीं किया। उन लोगों ने यूपी को दिन रात लूटा और यहां के लोगों को अपराधियों-दंगाइयों-माफियाओं के हवाले कर दिया।” हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में बीते पांच सालों में अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार के सख्त रवैये कारण घोर परिवारवादियों का माफियाराज अब अंतिम सांसें गिन रहा है। मोदी ने आगाह किया कि अगर ये लोग वापस आ गये तो उत्तर प्रदेश में माफियाराज फिर से सांसें लेने लगेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts