दिल्ली, मुंबई से 24 उड़ानें शुरू करेगी स्पाइसजेट

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने 26 अप्रैल से 02 मई के बीच दिल्ली और मुंबई से 24 नयी उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि वह मुंबई और दिल्ली के बीच चार, मुंबई से अन्य शहरों के लिए 16 तथा दिल्ली से अन्य शहरों के लिए चार उड़ानें शुरू करेगी। ये सभी दैनिक उड़ानें होंगी। इनमें मुंबई से जयपुर, पटना, बागडोगरा, अमृतसर, हैदराबाद, कोयम्बटूर, कोलकाता और मेंगलुरु के लिए तथा दिल्ली से पटना और बेंगलुरु के लिए उड़ानें शुरू की जायेंगी।

 

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts