महिलाओं को जागरूक करती एसएसआई : पूनम जादौन

Published On

बुलन्दशहर/स्याना (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में एवं पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं सम्बन्धी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा उनके मध्य सुरक्षा की भावना जागृत करने हेतु पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं की पहुँच महिला पुलिस कर्मियों तक आसान बनाये जाने के उद्देश्य से महिला बीट प्रणाली को सृजित कर एक 15 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा हैं। Bulandshahr News

अभियान के तहत जनपद के सभी थानों पर नियुक्त महिला बीट पुलिस कर्मियों द्वारा सम्बन्धित थाना क्षेत्र के बीट में पडने वाले गांव कॉलेज, पंचायतभवन, प्रमुख बजारों में चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं से सीधा सवांद कर कल्याणकारी योजनाओं,महिला हेल्प लाइन नम्बरों (जैसे- 1090 वूमेन पावर हेल्प लाइन, 1930 साइबर अपराध, 102 स्वास्थ्य सेवा, 101 फायर सर्विस, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 108 एंम्बुलेंस सेवा, 112 आपातकालीन सेवा आदि) व साइबर क्राइम, घरेलू हिंसा तथा वर्तमान में सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे इन्सट्राग्राम, ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप का सजग व सतर्क रहते हुए इस्तेमाल करने हेतु जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा हैं। Syana News

यह भी पढ़ें:– युवक पर हमला कर छीनी मोटरसाइकिल

About The Author

Related Posts