शिखर शिक्षा सदन के विद्यार्थियों ने देहरादून में किया शैक्षिक भ्रमण

Published On

मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों को हाल ही में देहरादून के शैक्षिक भ्रमण पर ले जाया गया। इस यात्रा का उद्देश्य बच्चों को प्रकृति और विज्ञान के प्रति जागरूक करना और उनकी शैक्षिक जानकारी को व्यावहारिक अनुभव के साथ जोड़ना था। Mirapur News

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने प्रसिद्ध फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट का दौरा किया, जहां उन्होंने वनों और पर्यावरण से संबंधित शोध और संरक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद बच्चों ने रॉबर्ट केव (गुच्छूपानी) की प्राकृतिक गुफाओं का अद्भुत नज़ारा देखा और उसके ऐतिहासिक महत्व को समझा। अंत में छात्र चिड़ियाघर गए, जहां उन्होंने विभिन्न प्रकार के जीव-जंतुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। Mirapur News

इस यात्रा में विद्यार्थियों के साथ विद्यालय की शिक्षिकाएं दीप्ति व्यास, पूनम शर्मा, और शिक्षक अखिल चौधरी व मलिक ख़ान उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें नई जानकारियां प्रदान कीं। Mirapur News

विद्यालय के डायरेक्टर राजेश कुमार शर्मा और प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत ने इस शैक्षिक भ्रमण के आयोजन के लिए विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। Mirapur News

बच्चों ने इस यात्रा को आनंददायक और ज्ञानवर्धक बताते हुए इसके लिए विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें:– जिला व सेशन न्यायाधीश व सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण चूरू ने किया राजगढ उपकारागृह का निरीक्षण व दिये निर्देश

About The Author

Related Posts