सेंट आरसी स्कूल में परीक्षा परिणाम देख खुशी से झूमे छात्र-छात्राएं

12वीं परिणाम घोषित होते ही स्कूल में जश्न, छात्रों ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: विगत बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) नई दिल्ली द्वारा 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। कस्बे के सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल(10+2) में अपना-अपना परीक्षा परिणाम देख छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। सभी सफल छात्रों के चेहरे खुशी से खिलखिला गए। छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता का अनुभव किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम बहुत अच्छा रहा।

विज्ञान वर्ग की छात्रा इंशा 92.4% अंक प्राप्त करके विद्यालय टॉपर बनी तथा विद्यालय, क्षेत्र एवं परिवार को गौरवान्वित किया। विज्ञान वर्ग में अनंत गोयल 88.6%, जहांवी चौहान 88.2%, सारा 85.4%, आराध्या चौहान 84.6%, सलोनी अग्रवाल 84% तथा वाणिज्य वर्ग में नैना वर्मा 88.4%, बिस्मा 87.2%, वर्णी शर्मा 86.6% तथा अरमान 86.2% अंक प्राप्त कर टॉप 10 सूची में शामिल हुए। अधिकतम छात्र 80% से अधिक अंक प्राप्त कर सफल हुए। पूछे जाने पर छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों एवं अभिभावकों के अच्छे मार्गदर्शन तथा विद्यालय अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करना बताया। 

विद्यालय निदेशक यशपाल पंवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों को अच्छे परीक्षा परिणाम की शुभकामनाएं दी तथा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के कामना की। विद्यालय प्रधानाचार्य यशस्वी पवार ने भी छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त करते हुए विद्यालय का नाम हर क्षेत्र में रोशन करेंगे। इस अवसर पर, पवन वशिष्ठ, इमरान अली, अमित वर्मा, प्रमोद कुमार, लोकेंद्र तोमर, प्रशांत शर्मा, शुभम कर्नवाल, विवेक चौहान, अंकित चौहान, संध्या शर्मा, कल्पना तोमर, मीनाक्षी चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Kairana News (3)

About The Author

Related Posts