भूरा ग्राम प्रधान के ज्येष्ठ पुत्र का आकस्मिक निधन, शोक

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: गांव भूरा की वर्तमान महिला प्रधान अंजू देवी के ज्येष्ठ पुत्र का बीमारी के चलते निधन हो गया। प्रधान पुत्र के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव भूरा की वर्तमान महिला प्रधान अंजू देवी के पुत्र शिवम चौहान उर्फ बिन्नी(22) का बीमारी के चलते निधन हो गया। मृतक युवक पिंकी चौहान व अंजू देवी का ज्येष्ठ पुत्र था। Kairana News

वह आईआईएमटी यूनिवर्सिटी मेरठ में विधि स्नातक का छात्र था। ब्लड कैंसर के चलते परिजनों ने उसे उपचार के लिए दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती करा रखा था। शिवम की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को मृतक के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक युवक अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा बताया गया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Road Accident: मलोट में सड़क हादसे में बहन की मौत, भाई गंभीर घायल

About The Author

Related Posts