Punjab

फाजिल्का पुलिस और सीमा सुरक्षा बल को मिली बड़ी कामयाबी; अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से 10 किलो 950 ग्राम हेरोइन बरामद  
5 परिवारों को राशन बांटकर नेत्रदानी और शरीरदानी नीलम इन्सां को दी श्रद्धांजलि 
डेरा श्रद्धालुओं ने लगाई ठंडे पानी की छबील, पक्षियों के लिए पेड़ों पर लगाए लकड़ी के घर
भगवंत मान सरकार धान सीजन के दौरान किसानों को निर्बाध 8 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित कर रही है: तरुनप्रीत सिंह सौंद
पंजाब के खिलाड़ियों ने दुनिया भर में तिरंगे का मान बढ़ाया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुरस्कार और इनामी राशि से खिलाड़ियों का सम्मान

क्षतिग्रस्त पुलिया को भूल गया तहसील व पालिका प्रशासन, राहगीर हलकान

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: तहसील व नगरपालिका प्रशासन तीतरवाड़ा मार्ग पर स्थित गंदे नाले पर हुए अतिक्रमण को हटाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पुलिया को भूल गया है, जिससे मार्ग पर वाहनों एवं पैदल राहगीरों का आवागमन बाधित हो रहा है। तीन दिन पूर्व नगरपालिका व तहसील प्रशासन के द्वारा कस्बे के तीतरवाड़ा मार्ग पर गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया था।

इस दौरान जेसीबी मशीन से नाले पर हुए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया था। टीम ने कुछ अतिक्रमणकारियों के सामान को भी जब्त कर लिया था। ध्वस्तीकरण के दौरान बिस्मिल्लाह मस्जिद की ओर जाने वाले रास्ते पर नाले के ऊपर बनी पुलिया भी जेसीबी मशीन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। यह पुलिया पिछले तीन दिनों से क्षतिग्रस्त है, जिसके चलते वाहनों व पैदल राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी से रूबरू होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगो ने तहसील व नगरपालिका प्रशासन से पुलिया को दुरुस्त कराकर आवागमन को सुचारू किये जाने की मांग की है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– पत्रकार संगठन कैराना की मासिक बैठक आयोजित

About The Author

Related Posts