पुलिस एनकाउंटर में मारा गया इनामिया राजू खान बन चुका था एक साइको किलर

Published On

फिरोजाबाद ( विकास पालीवाल ) । सात दिन पहले शुक्रवार 20 जून को थाना शिकोहाबाद पुलिस तथा एसओजी की टीम द्वारा पुलिस एनकाउंटर में मारे गए चार हत्याओं के आरोपी के मामले के अब कई चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। जानकारी में आया है कि वो एक तरह से साइको किलर था, जो लूट की वारदात देने के बाद बुजुर्ग महिला को बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर देता था । वहीं एक नई बात ये सामने आया है कि वह घटना को अंजाम देने के बाद कम से कम 15 दिन तक घर से बाहर निकलता था। इसके साथ ही वह परिजनों को फैक्ट्री में काम करने की बात कह कर घर से निकलता था तथा लगभग 5- 6 दिन तक बाहर ही रहता था तथा घटना को अंजाम देने के बाद वह गायब हो जाता था।

बताया जाता है कि शिकोहाबाद क्षेत्र में डबल मर्डर के बाद लगभग साढे तीन माह बाद फिर से एक महिला की हत्या के बाद लोगों में दहशत का माहौल था। वही देखा जाए तो एनकाउंटर में मारे गए राजू खान पर चार लोगों की हत्या किए जाने का आरोप है जिसमें तीन महिलाएं तथा एक पुरुष है, क्योंकि उसने एक हत्या कोसीकला जनपद मथुरा में भी की थी। राजू खान महिलाओं को टारगेट बनाता था तथा लूटपाट के बाद उनके बारे में से मारपीट कर हत्या हुई कर देता था। वह दूसरे थाना क्षेत्र में रहकर कई दिनों तक रैकी करता था तथा घटना को अंजाम देने के बाद निकल जाता था। बताया जाता है कि वह अपनी पत्नी से कहकर निकलता था कि वह फैक्ट्री में नौकरी करने जा रहा है तथा उसकी कोई भी फोन ना करे । वह कहता था कि उसको एक महीने में उसके फैक्ट्री मालिक केवल 8 – 10 दिन के लिए ही बुलाते हैं ।

विदित हो कि जनपद फिरोजाबाद की पुलिस द्वारा पिछले 20 जून को 50 हजार के इनामिया बदमाश राजू खान निवासी आगरा को पुलिस मुठभेड़ में शिकोहाबाद क्षेत्र में ढेर कर दिया था। इस अपराधी पर 04/05 मार्च की रात्रि को दंपत्ति की लूट के बाद हत्या करने तथा 15 जून की रात वृद्ध महिला पूरन देवी पत्नी शिवराम की भी लूट के बाद हत्या करने के सबूत मिले थे। वही सितंबर 2024 में मथुरा जिले के कोसीकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खिटावटा में 75 साल की बुजुर्ग महिला माया पत्नी धर्मवीर की भी लूट के बाद हत्या करने का भी मामला प्रकाश में आया है।

– एसएसपी सौरभ दीक्षित ने ये खास जानकारी दी –

एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि मुठभेड़ में ढेर बदमाश ने डबल मर्डर के साथ ही मलिखानपुर में वृद्धा से लूटपाट के बाद हत्या में शामिल था । एसएसपी ने बताया कि यह अपने पत्नी तथा बच्चों की फैक्ट्री पर काम करने की बात कहकर घर से निकलता था । राजू खान पिट्टू बैग लेकर चलता था जिसमें धारदार हथियार, पिस्टल होते थी। इसका टारगेट सूनसान गालियां तथा गर्मी में घर के बाहर सो रही बुजुर्ग महिलाएं होती थी।

About The Author

Related Posts