Bulandshahar News: ग्राम अलावास बातरी में एक ही रात में दो धार्मिक स्थलों पर चोरी

Published On

बुलन्दशहर। बीबीनगर क्षेत्र के ग्राम अलावास बातरी में स्याना बीबीनगर मार्ग पर स्थित बालाजी मन्दिर और चामण्ड से बीती रात अज्ञात चोर हजारों रूपये का सामान चोरी कर हुए फरार। मन्दिर सेवक महेश चन्द लोधी जोकि ग्राम अलावास बातरी का ही रहने वाला है बीते केई वर्षों से मन्दिर में सुबह शाम साफ सफाई व पूजा अर्चना का कार्य निस्वार्थ भावना से करता है । सेवक ने बताया कि वह बीती रात करीब 8:30 बजे मन्दिर का द्वार बंद करके अपने घर चला गया जब आज सुबह 4 बजे मन्दिर पहुँचा तो ओर मन्दिर का मुख्य द्वार खोला तो उसके होश उड़ गये मन्दिर के गेट पर लगा पीतल का घंटा गायब था जिसका वजन करीब 10किलो बताया गया दान पात्र का ताला भी टूटा हुआ था ओर वह खाली था।

चोरों ने पहले मन्दिर की चारदीवारी में सेंध लगाई उसके बाद मन्दिर के बराबर में बने दो कमरों के ताले तोड़े छत द्वारा मन्दिर में दाखिल होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया मौके पर मन्दिर में लटकी रस्सी भी मिली । सेवक महेश ने बताया कि पाँच महीने में तीसरी बार चोरी की वारदात हुई है।इससे पहले दिसंबर 2022 में मन्दिर से ऐंप्लीफायर ओर दान की चोरी की गयी थी।

दूसरी बार 26 फरवरी 2023 को मन्दिर का घंटा व दान चोरी किया गया। जब सेवक से पूछा गया क्या आपने पुलिस को घटना की जानकारी दी तो उसने बताया पहले दो बार बीबीनगर पुलिस को सूचित किया गया था पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया जिसकी वजह से चोरों के हौसले बुलन्द हैं मन्दिर सेवक ने बताया बीती रात ही अलावास बातरी के माजरा गढ़ी पर स्थित चामंण्ड पर भी चोरी की वारदात हुई वहां से भी गेट पर लगा पीतल का घंटा जिसका वजन भी 10 किलोग्राम था चोरी हो गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts