शायर मुनव्वर राणा के बयान पर बोले यूपी के मंत्री-भारतीयों के खिलाफ खड़े होने वाले एनकाउंटर में मारे जाएंगे

Published On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने बुधवार को मशहूर शायर मुनव्वर राणा के बयान को लेकर विवादित बात कही। आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि जो भी भारतीयों के खिलाफ खड़े होंगे, वह एनकाउंटर में मारे जाएंगे। बलिया में मीडिया से बात करते हुए यूपी के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने मुनव्वर राणा के बयान पर एतराज जताते हुए कहा कि मुन्नवर राणा उन लोगों में से है, जो 1947 के बंटवारे के बाद भारत में रुक गए थे। और भारत को अंदर से तोड़ने की साजिश रचने वालों में शामिल रहे।

ऐसे में जो भी लोग भारतीयों के खिलाफ खड़े होंगे, वह एनकाउंटर में मारे जाएंगे। दरअसल, हाल ही में मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने कहा था कि अगर योगी आदित्यनाथ फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते हैं, तो वह राज्य छोड़ देंगे। साथ ही उन्होंने कहा था कि वह यह भी मान लेंगे कि अब यूपी मुसलमानों के लिए रहने लायक नहीं है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts