12 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 12 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को चालान करके जेल भेज दिया है। Kairana

बुधवार रात्रि एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ हेतु क्षेत्र में चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 12 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम व पता कादिर उर्फ सोनू निवासी ग्राम हथछोया थाना झिंझाना बताया। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध कोतवाली पर सम्बंधित धारा में अभियोग पंजीकृत करके उसका चालान कर दिया गया है। Kairana

यह भी पढ़ें:– Cyber Thug Arrested: गुरुग्राम में चीन व इंडोनेशिया से ऑरपेट रिकवरी कंपनी के 15 साइबर ठग गिरफ्तार

About The Author

Related Posts