मादक पदार्थ तस्कर से 12 ग्राम स्मैक बरामद, जेल भेजा

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 12 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है।
एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्बे की किलागेट चौकी प्रभारी एसआई विनोद राघव शनिवार को पुलिस टीम के साथ में क्षेत्र में गश्त पर थे। Kairana News

इसी दौरान पुलिस टीम ने जगनपुर मार्ग के निकट बंद पड़ी पटाखा फैक्ट्री के पास से एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से 12 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता इमरान उर्फ काला निवासी मायापुर रोड मोहल्ला आलकलां कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धारा में अभियोग पंजीकृत करके उसका चालान कर दिया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– द न्यू हाइट्स एकेडमी में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड कैंप का समापन

About The Author

Related Posts