तमंचा व चाकू बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, जिंदा कारतूस व चाकू बरामद हुआ है। सोमवार को एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग जगह से सारिक निवासी ग्राम बधुपुरा व सद्दाम उर्फ अंधु निवासी ग्राम रामड़ा को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से क्रमशः 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस तथा चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके उनका चालान कर दिया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– सेवानिवृत्ति पर एडीजे अवधेश कुमार पाण्डेय को दी भावभीनी विदाई

About The Author

Related Posts