Bareilly: ईयर फोन लगाए दो बच्चे ट्रेन से कटे

Published On

बरेली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के इज्जत नगर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह मोबाइल फोन की ईयर लीड लगाए दो बच्चे रेल के इंजन की चपेट में आकर अपनी जान गंवा बैठे। थाना प्रभारी इज्जत नगर विजेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह गली नंबर 8 इज्जत नगर निवासी 14 वर्षीय आदित्य और पंकज (11) बाल काटने को घर से निकले थे। आदित्य के कान में मोबाइल की लीड लगी हुई थी। Bareilly News

गाना सुनते हुए और पंकज मोबाइल चलाते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इस बीच काठगोदाम की ओर से खाली इंजन इज्जत नगर स्टेशन की ओर आ गया, रेलवे ट्रैक पास खड़े लोगों ने दोनों बच्चों को बहुत आवाज लगाई, लेकिन उन्होंने नहीं सुनी। इंजन चला रहे पायलट ने भी बहुत हॉर्न बजाया लेकिन दोनों मोबाइल में इतने मशगूल थे कि वह ट्रैक से नहीं हटे और दोनों इंजन से कट गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। Bareilly News

Kanpur Fire: कानपुर में भयानक दुर्घटना, एक ही परिवार के 5 लोग जिन्दा जले, मुख्यमंत्री योगी ने जताया …

About The Author

Related Posts