UP New expressway: खुशखबरी, मुजफ्फरनगर, बिजनौर समेत इन गांवों से होकर गुजरेगा नया एक्सप्रेसवे, जानें रूट

UP New expressway: खुशखबरी, मुजफ्फरनगर, बिजनौर समेत इन गांवों से होकर गुजरेगा नया एक्सप्रेसवे, जानें रूट

Published On

मुजफ्फरनगर, अनु सैनी। उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में शामिल गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आई है। अब इस एक्सप्रेसवे का विस्तार मेरठ से आगे उत्तराखंड के हरिद्वार तक किया जाएगा। इस फैसले से पश्चिमी यूपी के मेरठ, मुजफ्फरनगर और बिजनौर जिलों को सीधा लाभ मिलने वाला है। हाल ही में नरेंद्र मोदी द्वारा हरदोई में उद्घाटन के दौरान इस विस्तार की घोषणा की गई। मेरठ से हरिद्वार तक बनने वाले इस नए हिस्से को ‘अपर गंगा कैनाल एक्सप्रेसवे’ के नाम से भी जाना जाएगा। यह एक्सप्रेसवे मेरठ के बिजौली गांव से शुरू होकर रोहटा, जानी, दौराला और खरखौदा क्षेत्रों से गुजरेगा। इसके बाद यह मुजफ्फरनगर जिले के खतौली, जानसठ और सदर तहसील के कई गांवों को जोड़ते हुए बिजनौर की ओर बढ़ेगा। बिजनौर में मंडावर, चांदपुर और नजीबाबाद क्षेत्र इसके प्रमुख पड़ाव होंगे। आगे यह एक्सप्रेसवे उत्तराखंड सीमा पार कर हरिद्वार जिले के लक्सर और कनखल क्षेत्रों से जुड़ेगा।

High Cholesterol Symptoms: हाई कोलेस्ट्रॉल के संकेत, आंख, जीभ और पैरों से पहचानें खतरा,  कंट्रोल करने के 6 असरदार उपाय

वहीं, राज्य सरकार ने एक्सप्रेसवे के शुरूआती संचालन के तहत इसे 15 दिनों तक टोल फ्री रखने का निर्णय भी लिया है, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी। मेरठ से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। इससे न केवल क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी, बल्कि रोजगार, व्यापार और पर्यटन के नए अवसर भी खुलेंगे।

About The Author

Related Posts