पूर्व नपा चेयरमैन के पेट्रोल पंप पर मारपीट का वीडियों वायरल

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन हाजी अनवर हसन के पेट्रोल पंप पर सेल्समैन व युवक के बीच में मारपीट का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर पेट्रोल पंप का एक वीडियों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें सेल्समैन व एक युवक के बीच किसी बात को लेकर मारपीट होती दिख रही है। 31 सेकेंड का यह वायरल वीडियों कस्बे के सीओ कार्यालय के निकट स्थित पूर्व नपा अध्यक्ष हाजी अनवर हसन के पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है। वीडियों के आखिर में एक पुलिसकर्मी भी दिख रहा है, जो सेल्समैन व युवक के बीच में बीचबचाव करता हुआ नजर आ रहा है। वहीं, वायरल वीडियों के सम्बंध में कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना का कहना है कि मामले में गांव मन्नामाजरा के एक युवक के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– ‘गन्ना भुगतान नही तो लोकसभा चुनावों में मतदान नहीं’

About The Author

Related Posts