जानलेवा हमले का वांछित आरोपी दबोचा, कारागार रवाना

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। कोतवाली पुलिस ने गांव बधूपुरा में घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त छुरी व खून से सनी सफेद चादर बरामद हुई है। विगत 06 मई को गांव बधूपुरा में घर के अंदर सो रहे रिजवान नामक युवक को अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करके गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में घायल युवक के पिता मुंतियाज ने कोतवाली पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस जांच में साईन निवासी ग्राम गढ़ी बेसक थाना सिनौली जनपद पानीपत हरियाणा का नाम प्रकाश में आया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी साईन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त छुरी व खून से सनी सफेद चादर बरामद हुई है। Kairana News

जो काम प्रशासन व गोताखोर नहीं कर पाये, उसे सिरसा के इस छोटे से गांव के सेवादारों ने कर दिखाया

About The Author

Related Posts