जानें, वैक्सीनेशन के मामले में कौन सा राज्य अव्वल

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से 10 करोड़ सिर्फ पिछले 20 दिनों में लगाई हैं। उधर वैक्सीनेशन के केस में यूपी सबसे आगे है। उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 5.28 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं दूसरे नंबर पर महाराष्टÑ और तीसरे नंबर पर गुजरात है। महाराष्टÑ में अब तक कुल 4.59 करोड़, गुजरात में 3.50 करोड़ लोगों को वैक्सीन लोगों को लगाई जा चुकी है। यूपी में 3 अगस्त को 5 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने का आंकड़ा पार कर लिया था। तीन अगस्त को यूपी में मेगा वैक्सीनेश अभियान चलाया गया था। इस दौरान प्रदेश में आम जनता के लिए आॅन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा के साथ 23.94 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगा दी गई है।

देश में 39 हजार से ज्यादा आए नए मामले, 491 की मौत

18-44 उम्र के 17 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन

वहीं आकंड़ों के अनुसार शुक्रवार को 43.29 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। स्वास्थ्य मंत्रालाय ने बताया कि अब तक 18-44 साल उम्र के 17.23 करोड़ लोगों को पहला डोज और 1.12 करोड़ लोगों को दूसरा डोज लग चुका है। मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में 18-44 उम्र के एक करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

16 जनवरी को हुई थी शुरूआत

16 जनवरी को सबसे पहल हेल्थकेयर वर्कर्स के वैक्सीनेशन की शुरूआत हुई थी। इसके बाद 2 फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगना शुरू हुआ था। वहीं 1 मार्च से 60 से ज्यादा और 45 साल ज्यादा उम्र के गंभीर बीमारी वाले लोगों के वैक्सीनेशन की शुरूआत हुई थी। इसके बाद 1 अप्रैल से 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगना शुरू हुआ था। 1 मई से सरकार ने 18 साल से ऊपर वाले सभी लोगों को वैक्सीन लगाने की शुरूआत की गई थी।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts