सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, 6 घायल: इलाहाबाद

Published On

इलाहाबाद(Allahabad) में  ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दुर्घटना 

इलाहाबाद (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद(Allahabad) के शंकरगढ़ क्षेत्र में सोमवार को ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उसके नीचे दब कर एक महिला की मृत्यु हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शंकरगढ़ क्षेत्र में महिलायें धान की रोपाई करने के लिए ट्रैक्टर में सवार होकर जा रही थी। बरसात होने के कारण मिट्टी चिकनी थी जिस पर अमरपुर गांव के पास ट्रैक्टर फिसल कर सड़क किनारे गढ्ढे में पलट गया। ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने से मड़िवार गांव निवासी मोलई की पत्नी कुसुम (50) समेत छह लोग गढ्ढे में गिर कर घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने कुसुम को मृत घोषित कर दिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

 

About The Author

Related Posts