डीएम की चौपाल में नही पहुंचे एक्सईएन विद्युत, एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

Published On

जिलाधिकारी ने ऊंचागांव में चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, विभिन्न विभागों द्वारा कराए गए विकास कार्यों का किया धरातलीय सत्यापन

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: शनिवार को क्षेत्र के ऊंचागांव में जिलाधिकारी शामली अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने गांव में विभिन्न विभागों द्वारा कराए गए विकास कार्यों का धरातलीय सत्यापन किया। चौपाल के दौरान शासन द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को जल निगम द्वारा बनाई जा रही टंकी का कार्य पूर्ण न होने पर पेयजलापूर्ति की समस्या के बारे में बताया, जिस पर सम्बंधित अधिकारी ने टंकी निर्माण का कार्य 90 फीसदी पूर्ण होने की बात कही। वहीं, डीएम ने एक माह के अंदर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। चौपाल में जिलाधिकारी के समक्ष विद्युत विभाग से जुड़ी समस्या बताई गई। उन्होंने सम्बंधित अधिशासी अभियंता को जवाब देने को कहा, परन्तु एक्सईएन विद्युत अनुपस्थित मिले। इस पर डीएम ने चौपाल में अनुपस्थित एक्सईएन द्वितीय रविन्द्र कुमार का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। Kairana News

जिलाधिकारी ने मातहतों को चौपाल के दौरान प्राप्त ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही, पात्र लोगो को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा। चौपाल में उपस्थित एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि पहले महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलती थी। आज दुनिया के हर क्षेत्र में आगे बढ़कर उपलब्धियां हासिल कर रही है। उन्होंने यातायात नियमों का पालन न करने के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर भी प्रकाश डाला। एसपी ने लोगो से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से कहा कि जब भी घर का कोई भी सदस्य वाहन लेकर बाहर जाए तो उसे हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग के बारे में की अवश्य याद दिलाएं। एसपी ने दुपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग व ड्राइव करते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करने की भी नसीहत दी। इस अवसर पर सीडीओ विनय कुमार तिवारी, पीड़ी डीआरडीए प्रेमचन्द, एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज, सीओ कैराना हेमंत कुमार, डीपीआरओ संदीप अग्रवाल, बीडीओ कैराना बृजेश गुप्ता, एडीओ पंचायत राहुल पंवार आदि मौजूद रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Capital Subsidy: पंजाब में पहली बार ‘कैपिटल सब्सिडी’ की शुरूआत: सीएम मान

About The Author

Related Posts