Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर वालों को आईएमडी ने किया सावधान!

Published On

Delhi NCR Weather Alert: नोएडा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, 26 और 27 जून को क्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्षा, गरज-चमक तथा तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस मौसमीय बदलाव के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। Delhi NCR Rain News

आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 26 जून की शाम और रात्रि के समय 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 27 जून की सुबह भी मौसम कुछ हद तक इसी प्रकार बना रहेगा।

28 जून को मौसम और अधिक सक्रिय हो सकता है। इस दिन तेज बारिश के साथ गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है। अनुमान के अनुसार, उस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इस दौरान आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) का स्तर 90 प्रतिशत तक पहुंच सकता है, जिससे उमस की स्थिति बनी रह सकती है।

आईएमडी के अनुसार, 29 जून से 2 जुलाई तक आसमान बादलों से घिरा रहेगा और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। 30 जून को फिर से गरज के साथ वर्षा, 1 जुलाई को थंडरशावर, और 2 जुलाई को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री तक रह सकता है।

उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर और इनसे लगे क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। यद्यपि बारिश के साथ-साथ उमस बढ़ेगी, लेकिन तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। Delhi NCR Rain News

Himachal Pradesh cloudburst: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने का कहर, 20 से ज़्यादा लोग लाप…

About The Author

Related Posts