Road Accident: पिथौरागढ़ में सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत

Published On

पिथौरागढ़/नैनीताल (सच कहूँ न्यूज)। Pithoragarh News: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सोमवार तड़के सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पिथौरागढ़ निवासी आठ लोग किसी शादी समारोह में शामिल होने के बाद आज सुबह वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ऐंचोली क्षेत्र में अडोली के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी। Nainital News

घटना की सूचना मिलने के बाद राज्य आपदा प्रबंधन बल के सहायक उप निरीक्षक सुंदर सिंह की अगुवाई में एक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सबसे पहले घायलों को बाहर निकाला और चिकित्सालय पहुंचाया। साथ ही शवों को भी खाई से बाहर निकाल कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतकों की पहचान अजय कुमार, पवन कुमार, अंगद कुमार और कैलाश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अग्रिम कार्रवाई जारी है। Nainital News

यह भी पढ़ें:– Lok Sabha Elections 2024: 7 देशों के प्रतिनिधियों ने देखा भाजपा का प्रचार अभियान

About The Author

Related Posts