हमसे जुड़े

Follow us

27.4 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home देश हमारे शूरवीरो...

    हमारे शूरवीरों की बहादुरी और अदम्य साहस अतुलनीय : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

    CM Bhajan Lal Sharma
    हमारे शूरवीरों की बहादुरी और अदम्य साहस अतुलनीय : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

    कारगिल विजय दिवस पर सीएम ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    Kargil Vijay Diwas जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को अमर जवान ज्योति शहीद स्मारक पर आयोजित कारगिल विजय दिवस रजत जयन्ती समारोह में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जांबाज सैनिकों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। CM Bhajan Lal Sharma

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विषम परिस्थितियों मे सीमा पर मुस्तैदी के साथ मोर्चा सम्भालने वाले हमारे शूरवीरों की बहादुरी और अदम्य साहस अतुलनीय है। मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले ऐसे वीरों को मैं नमन करता हूं। शर्मा ने कहा कि कारगिल के युद्ध में शहीद होने वाले राजस्थान के वीर सपूतों की वीरांगनाओं को भी मैं प्रणाम करता हूं जिन्होंने देश के लिए समर्पण की भावना दिखाते हुए सर्वोच्च त्याग की मिसाल पेश की। CM Bhajan Lal Sharma

    मुख्यमंत्री ने इस दौरान शहीदों की वीरांगनाओं का शॉल ओढ़ाकर एवं श्रीफल देकर सम्मान किया। इस अवसर पर कारगिल युद्व में साहस का परिचय देने वाले वीर सैनिकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह आनन्द कुमार, जनरल ऑफिसर कमांडिंग 61 सबएरिया मेजर जनरल आर एस गोदारा सहित भारतीय सेना के उच्चाधिकारी, सैनिक, शहीदों के परिजन एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। CM Bhajan Lal Sharma

    किसानों को योजनाओं का लाभ जल्दी पहुंचाने के प्रमुख शासन सचिव ने दिए निर्देश

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here