हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More

    Abohar Crime: बच्चों का विवाद बड़ों तक पहुंचा, पड़ोसियों ने महिला को नहर में फेंका

    Abohar-Crime

    अबोहर सुधीर अरोड़ा। जिले के गांव सप्पांवाली में एक महिला को जान से मारने (Abohar Crime) की नीयत से पड़ोसियों ने उसे नहर में धक्का दे दिया लेकिन ऐन मौके पर आस-पास के लोगों ने तुरंत नहर में कूदकर महिला को नहर से बाहर निकाल लिया। घटना में घायल महिला को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    यह भी पढ़ें:– फरीदकोट में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर को लगी गोली, हालत गंभीर

    प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल में भर्ती सुनीता रानी पत्नी (Abohar Crime) रमेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को उनके बेटे दीपक का पड़ोसियों के बेटे के साथ झगड़ा हो गया था। इस दौरान पड़ोसियों के बच्चों ने उनके बेटे के साथ बहुत बुरी तरह से मारपीट की थी। इसकी शिकायत करने जब वह पड़ोसियों के घर पहुंची तो पड़ोसियों ने ताव में आकर उसी पर हमला कर दिया।

    इस दौरान वह वहां से बचकर भाग निकली लेकिन इसके बाद (Abohar Crime) पड़ोसियों ने उसे जान से मारने के लिए उसके पीछे जाकर नहर के पास उसे नहर में धक्का दे दिया। जब उसने डूबने पर शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने आवाज सुनकर उसको नहर से बाहर निकाल लिया और नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here