हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश सभी के घरों त...

    सभी के घरों तक शुद्ध जल पहुंचाना सरकार का लक्ष्य: पाटिल

    New Delhi
    New Delhi सभी के घरों तक शुद्ध जल पहुंचाना सरकार का लक्ष्य: पाटिल

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने गुरुवार को लोकसभा में कहा कि जल जीवन मिशन के तहत सरकार सभी घरों तक शुद्ध जल पहुंचाने का काम कर रही है। पाटिल ने प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि जल प्रबंधन राज्य का विषय है लेकिन केंद्र सरकार की ओर से राज्यों को आर्थिक सहायता दी जाती है। हर घर जल से सभी की समस्या का समाधान होगा। सरकार इस दिशा में निरंतर काम कर रही है। सरकार राज्यों के साथ मिलकर इस दिशा में काम कर रही है।

    हर गांव में जो पानी दिया जाता है, वह शुद्ध मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सत्तर साल से लोगों को शुद्ध जल नहीं मिल रहा था, लेकिन मोदी सरकार में यह संभव हो पाया है। पहले पानी के लिए महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब घरों में ही शुद्ध जल मिल रहा है। उन्होंने एक अन्य प्रश्न के जवाब में कहा कि जहां पर पानी नहीं मिलने की शिकायत है उसे दूर करने के लिए राज्य सरकारों के साथ समन्वय स्थापित कर दूर करने पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जल जीवन मिशन के तहत जो काम होना चाहिए था, वह नहीं किया गया लेकिन वर्तमान सरकार इस दिशा में काम कर रही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here