हमसे जुड़े

Follow us

26.2 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home कारोबार Rajasthan New...

    Rajasthan News: खुशखबरी, राजस्थान के इन 45 हजार गांवों की जल्द बदलेगी तस्वीर, जियो ने लिया ये बड़ा फैसला

    Rajasthan News
    Rajasthan News: खुशखबरी, राजस्थान के इन 45 हजार गांवों की जल्द बदलेगी तस्वीर, जियो ने लिया ये बड़ा फैसला

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। Reliance Jio: रिलायंस जियो ने राजस्थान के 45 हजार से अधिक गांवों तक 4जी और 5जी सेवाओं का विस्तार किया है। इनमें से 54 दूरस्थ गांव ऐसे हैं, जहां रिलायंस जियो डिजिटल सेवा प्रदान करने वाला एकमात्र निजी टेलीकॉम ऑपरेटर है। यह पहल ग्रामीण भारत को डिजिटल युग से जोड़ने और जीवन स्तर में सुधार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जियो ने बीकानेर, झालावाड़ और उदयपुर जिलों के मोडियामानसार, रामसरा, मिथरिया, ढोलिया, लैफाल, रामपुरिया, माजावड़ जैसे दूरस्थ गांवों तक विश्वसनीय डिजिटल कनेक्टिविटी पहुंचाई। इससे शिक्षा और ई-गवर्नेंस सेवाओं की पहुंच आसान हुई है। साथ ही, किसानों को कृषि तकनीक और बाजार की जानकारी मिलने से उनकी आय में वृद्धि हुई है। Rajasthan News

    झालावाड़ के लुहारिया गांव के 24 वर्षीय मेहरबान सिंह ने कहा, “पहले नेटवर्क नहीं था, लेकिन अब आॅनलाइन पढ़ाई और आजीविका के साधन सुलभ हो गए हैं।” सिकराली (लाडनूं), तखतपुरा (बीकानेर), रणोरा (सिरोही), माड़ा और पटिया (उदयपुर) जैसे गांवों के निवासी जियो की सेवाओं को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं। झालावाड़ के कोहरीझर गांव के 29 वर्षीय मनमोहन ने बताया, “पहले इंटरनेट के लिए गांव से बाहर जाना पड़ता था। अब ई-मित्र जैसी सेवाओं से रोजगार के नए अवसर खुल गए हैं।” इसी प्रकार, अलवर के देहलावास गांव के 25 वर्षीय सुनील कुमार मीणा ने बताया कि जियो के 5 जी नेटवर्क ने न केवल पढ़ाई आसान बनाई है, बल्कि रोजगार के साधन भी उपलब्ध कराए हैं। Rajasthan News

    यह भी पढ़ें:– AFG vs ZIM: अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को दूसरे टेस्ट में 72 रनों से हराया और श्रृंखला भी जीती

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here